Sunday, May 19, 2024
BREAKING
10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री सांसद चुनने के लिए 1910 केंद्रों में मतदान करेंगे कांगड़ा-चंबा के 15 लाख मतदाता भाजपा की सोच और भाषा संकुचित, देश और राज्‍यों में खींच रही लकीर: आनंद शर्मा जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 10 प्रत्याशी मैदान में, धर्मशाला उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशी धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा मनाली में युवती की हत्‍या करके बैग में किया पैक, युवक गिरफ्तार डराना छोड़, अपने वायदों का लेखाजोखा जनता के समक्ष रखे भाजपा और पीएम मोदी: आनंद शर्मा सरकार ने गोपालकों की धनराशि बढ़ाकर 1200 रुपये की, गठित होगी टास्‍क फोर्स: सीएम भटियात में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का जोरदार स्वागत, उमड़ा जन सैलाब
 

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, May 06, 2024 18:22 PM IST
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री

नादौन(हमीरपुर), 06 मई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार हैं। उन्होंने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर चुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। सवाल सरकार, मुख्यमंत्री या मंत्री की कुर्सी का नहीं है, जनता के वोट के निरादर का है। लोकसभा चुनाव में 1 जून को नादौन से ऐसी आवाज पूरे प्रदेश में जानी चाहिए कि नोट के दम पर सरकार गिराने की कोशिश करने वाली भाजपा को सबक मिले। बिकाऊ विधायकों ने अपने आप को राजनीतिक मंडी में बिकने के लिए छोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने ये बातें नादौन विधानसभा क्षेत्र के बड़ा, पुतड़ियाल व नौहंगी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद रहते अनुराग ठाकुर ने कुछ नहीं किया। आपदा के समय वह प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए। एनपीएस के 9000 करोड़ रुपये दिलाने में कोई मदद नहीं की। जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज पर अनुराग झूठ बोलते हैं, इसे उन्होंने नहीं मैंने स्वीकृत करवाया है। अगर उन्होंने मंजूर करवाया होता तो वह हमीरपुर में खोलते 16 किलोमीटर दूर जोलसप्पड़ में नहीं खुलने देते। मेडिकल कॉलेज के साथ ही कांग्रेस सरकार कैंसर अस्पताल भी खोलने जा रही है। 5 करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। बड़ा के सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर पुल बनाने के लिए 10 करोड़ का बजट सरकार दे चुकी है। चुनावों के बाद इस पुल का नींव पत्थर रखा जाएगा। नादौन के खरीदी मैदान में 100 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम बन रहा है, जिसमें 6-7 खेलों को खेला जा सकेगा। दर्जनों युवाओं को रोजगार मिलेगा, युवा पीढ़ी को नशे से बचाएंगे। बड़ा में पूर्व यूपीए सरकार में मंजूर स्पाइस पार्क में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं कि उस जमीन पर क्या हो सकता है।

     

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि नादौन की सड़कें बेहतर बनाने के लिए बजट जारी हो चुका है। छह महीने में सभी आईपीएच स्कीमों की सूरत बदल जाएगी। गर्मियों में पानी की दिक्कत नहीं आने देंगे। कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में 22 हजार सरकारी रोजगार निकाले हैं। 20 साल पहले आपने पहली बार विधायक बनने का मौका दिया। नादौन की जनता सदैव मेरे साथ खड़ी रही। जो पौधा आपने लगाया था वह वृक्ष बन चुका है, अब उसका फल खाने का समय है। नादौन के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। 1 जून को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। चुनाव परिणाम के बाद यह संदेश जाना चाहिए कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ी लीड मिली है। 15 महीने में कांग्रेस सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं। 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर दिया है। ओपीएस, महिलाओं को 1500 रुपये, दूध पर एमएसपी सहित अनेक बड़ी उपलब्धियां हैं। सुख आश्रय योजना, 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज, विधवाओं के ब्च्चों मुफ्त शिक्षा सरकार की बड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। 

 

जनसभाओं के दौरान बड़ा जोन कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मोहन लाल कौंडल, प्रभात चौधरी, सेवानिवृत्त जिला अटॉर्नी संसार चंद रनौत, पंचायत प्रधान सरिता, उपप्रधान अशोक सनौरिया, डॉ जयप्रेम सिंह, डॉ बीरबल, लेखराज पटियाल, सुदर्शन जरियाल, केसर सिंह भाटिया, राजकुमार, राजेश ठाकुर, उपप्रधान संजीव, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, महिला मंडल, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारी मौजूद रहे। 

 

 

भाजपा के लिए दुख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

 

 

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स फेल होने से पूरी तरह से बौखला गए हैं। धनबल का इस्तेमाल कर राजनीति मंडी से विधायकों को खरीदा लेकिन भाजपाईयों के मुख्यमंत्री व मंत्री बनने के मंसूबे धरे के धरे रह गए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दुख का सबसे बड़ा कारण है क्योंकि वर्तमान राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी दरवाजों को बंद कर दिया है और उनकी लूट की दुकान बंद कर दी है।

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और एक साधारण परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं। इसीलिए वे आम आदमी के दर्द से भली.भांति परिचित हैं और समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मात्र सवा साल के छोटे से कार्यकाल में अनाथ बच्चों के लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना बनाई और अब उनकी देखभाल का जिम्मा कानूनी रूप से सरकार का है। यही नहीं दूध पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बना। साथ ही मनरेगा की दिहाड़ी में ऐतिहासिक 60 रूपये की वृद्धि की, दिहाड़ीदारों की न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रूपये की विधवाओं के 27 साल तक के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार उठा रही है और विधवाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रूपये की मदद प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने दूसरे बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं तथा बागवानों की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा किया गया है।

 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पैंशन और महिलाओं को 1500 रूपये पैंशन सहित अपनी 10 में से पांच चुनावी गारंटियों को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि सवा साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने वाले भाजपा नेता अपने पांच साल का हिसाब जनता को दें। भाजपा ने केवल मात्र कर्ज के सहारे पांच साल सरकार चलाई और आर्थिक संसाधन जुटाने पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण हिमाचल प्रदेश आर्थिक रूप से बदहाल बना। अपनी मौजमस्ती और चुनावी लाभ के दृष्टिगत भाजपा ने अपने कार्यकाल के अंतिम साल में 16000 करोड़ रूपये से अधिक धन का दुरूपयोग किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सत्ता संभालते ही आर्थिक संसाधन जुटाने की दिशा में अनेक कदम बढ़ाये जिनके परिणामस्वरूप एक साल में ही हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक का सुधार आया है और एक ही वर्ष में 2200 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रूप से उगाए हुए गेहूं का समर्थन मूल्य 40 रूपये तथा मक्की के लिए 30 रूपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया है। 

 

रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार की सवा साल की उपलब्धियों को लेकर चुनाव में जा रही है और अपना रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता झूठ और खरीद फरोख्त की राजनीति को चुनाव में करारा जवाब देगी और कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों में भारी मतों से विजयी बनाएगी।

 

हिमाचल प्रदेश को बदनाम करने के लिए तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे भाजपा नेता: नरेश चौहान

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि अपनी तथ्यहीन बयानबाजी भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता  प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सेब बागवानों को 50 रूपये प्रति किलो समर्थन मूल्य देने का दावा कर रहे हैं जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सेब समर्थन मूल्य में डेढ़ रूपये की ऐतिहासिक वृद्धि कर इसे साढ़े 10 रूपये से बढ़ाकर 12 रूपये किया है। वहीं भाजपा की नेता मीनाक्षी लेखी कांग्रेस पर आयात शुल्क घटाने के झूठ आरोप लगा रही है क्योंकि सेब पर आयात शुल्क 75 प्रतिशत से घटाकर मोदी सरकार ने 50 प्रतिशत किया है। उन्होंने कहा  कि सेब बागवान इस आयात शुल्क को 100 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। सेब पर आयात शुल्क घटने से प्रदेश से सेब बागवानों को बहुत बड़ा नुक्सान पड़ रहा है और कोल्डस्टोर में रखे सेब की प्रति पेटी पर 800 से 1200 रूपये घाटा हो रहा है।

 

नरेश चौहान ने कहा कि बिना डयूटी का सेब अफगानिस्तान और ईरान से भारत आ रहा है जिसके कारण प्रदेश की सेब बागवानी संकट में है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सेब पर समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ साथ पिछले सीजन में प्रति किलो के हिसाब से सेब की बिक्री सुनिश्चित की जिससे उन्हें फायदा हुआ। अगले सेब सीजन से राज्य सरकार युनिवर्सल कार्टन को लागू करने जा रही है। इसके साथ साथ कोल्डस्टोर का इंफ्रास्टक्चर मजबूत किया जा रहा है और सेब बागवानों को लाभ देने के लिए शिमला जिला के पराला में फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है।

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ने कहा कि मीनाक्षी लेखी को तथ्यों की जानकारी नहीं है क्योंकि उन्होंने कहा कि मोदी ने नालदेहरा, कुफरी और छराबड़ा में बिजली पहुंचाई जबकि हिमाचल प्रदेश मंे सभी गांवों का शतप्रतिशत विद्युतीकरण दशकों पहले हो चुका है। आज जनजातीय क्षेत्रों में भी ऐसा कोई गांव नहीं है जहां बिजली व्यवस्था न हो।

 

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा ने एक चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की है। भाजपा ने विधायक खरीदे और सरकार के खिलाफ षडयंत्र रचा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सांसदों से प्रदेश की जनता नाराज है क्योंकि उन्होंने संसद में हिमाचल के मुद्दों को नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि शिमला से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप प्रदेश की जनता को बताएं कि उन्होंने कितने सवाल संसद में पूछे।

 

10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री

पलटवार : 10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

जनसभा : जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा

नुक्‍कड़ सभा : धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर

आशीर्वाद यात्रा : पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर

राणा का नामांकन : मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर

सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम

नामांकन रैली : सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम

हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू

सीएम बोले : हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू

मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर

बयान : मुख्यमंत्री तनाव में कर रहे उल्टी सीधी बयानबाज़ी : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X