Sunday, May 19, 2024
BREAKING
दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री सरकार गिराने का षड़यंत्र माफ नहीं करेगी हिमाचल की जनता: आनंद शर्मा 10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री सांसद चुनने के लिए 1910 केंद्रों में मतदान करेंगे कांगड़ा-चंबा के 15 लाख मतदाता भाजपा की सोच और भाषा संकुचित, देश और राज्‍यों में खींच रही लकीर: आनंद शर्मा जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 10 प्रत्याशी मैदान में, धर्मशाला उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशी धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा मनाली में युवती की हत्‍या करके बैग में किया पैक, युवक गिरफ्तार डराना छोड़, अपने वायदों का लेखाजोखा जनता के समक्ष रखे भाजपा और पीएम मोदी: आनंद शर्मा
 

कांग्रेस को दोहरा झटका, विधायक पवन काजल व लखविंदर राणा भाजपा में शामिल

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, August 17, 2022 18:10 PM IST
कांग्रेस को दोहरा झटका, विधायक पवन काजल व लखविंदर राणा भाजपा में शामिल

शिमला, 17 अगस्त। पूर्व भाजपा अध्‍यक्ष खीमी राम को कांग्रेस में शामिल करवाकर भाजपा को झटका देने वाले कांग्रेस को भाजपा ने दोहरा झटका दिया है। भाजपा ने कांगड़ा और नालागढ़ के कांग्रेस विधायकों पवन काजल और लखविंदर राणा को भाजपा में शामिल करवा लिया है। आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय नेताओं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की मौजूदगी में पवन काजल और लखविंदर राणा को भाजपा में शामिल किया गया।

 

विधानसभा चुनावों से महज तीन माह पूर्व हुए इस सियासी उलटफेर के चलते जहां कांग्रेस के समीकरण गड़बड़ा गए हैं तो वहीं भाजपा में भी टिकट के तलबगारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। हांलाकि यह भी दिगर है कि कांगड़ा और नालागढ़ की इन विधानसभा सीटों पर भाजपा के पास कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं था। वहीं दोनों विधायकों की पृष्‍ठभूमि भाजपा की होने के कारण इन्‍हें पार्टी में पैठ जमाने में ज्‍यादा समय नहीं लगेगा। पवन काजल भाजपा के समर्थन से दो बार जिला परिषद निर्वाचित हो चुके हैं। इसी तरह लखविंदर राणा एबीबीपी के बाद भाजपा युवा मोर्चा और भाजपा के पदाधिकारी तक रह चुके हैं। हालांकि टिकट की चाह के चलते ही इन्‍होंने भाजपा छोड़ी थी और जबकि इन्‍होंने अपने-अपने क्षेत्रों की जनता में पैठ बनाकर यह साबित कर दिया था कि क्षेत्र में इनके सियासी वजूद को चुनौती देना अभी मुश्‍किल है। खासकर भाजपा को इनके जाने से इन दोनों विस क्षेत्रों में नुकसान उठाना पड़ रहा था।  

 

एक तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए तो यह इन दानों नेताओं की घर वापसी जैसी स्‍थिति है, हालांकि टिकट के चाहवान और पूर्व में इन नेताओं से पटखनी खाए भाजपा के पूर्व प्रत्‍याशियों व अपना भविष्‍य तलाश रहे नेताओं के लिए इन विधायकों का पार्टी में शामिल होना यह किसी झटके से कम नहीं है।

 

उधर, भाजपा में शामिल होने के बाद पवन काजल ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं को समझते हुए ये फैसला लिया है। काजल ने जेपी नड्डा, पीएम मोदी और जयराम ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि जेपी नड्डा हिमाचल जैसे छोटे राज्य से हैं और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के मुखिया हैं। उन्होंने कहा कि जनता चाहती है कि हिमाचल में भाजपा की सरकार रिपीट हो।

 

वहीं नालागढ़ से विधायक लखविंद्र सिंह राणा का कहना है कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है,  वहां सिर्फ एक परिवार की ही चलती है। वहीं भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है। इसलिए वे बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर मौजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पवन काजल और लखविंद्र राणा के शामिल होने से हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को ताकत मिलेगी। कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जिससे प्रदेश में पार्टी मजबूत हो रही है। कांग्रेस नेताओं का भाजपा में आना बता रहा है कि कांग्रेस देशभर से खत्म हो चुकी है और अब हिमाचल में भी उसका कोई भविष्य नहीं है।

सरकार ने गोपालकों की धनराशि बढ़ाकर 1200 रुपये की, गठित होगी टास्‍क फोर्स: सीएम

ऐलान : सरकार ने गोपालकों की धनराशि बढ़ाकर 1200 रुपये की, गठित होगी टास्‍क फोर्स: सीएम

विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे

जनसभा : विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे

बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री

वोट की अपील : बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री

छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस 

बयान : छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस 

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

सुविधा : सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

बयान : धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

आरोप : आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

दौरा : राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

VIDEO POST

View All Videos
X