Sunday, May 19, 2024
BREAKING
दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री सरकार गिराने का षड़यंत्र माफ नहीं करेगी हिमाचल की जनता: आनंद शर्मा 10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री सांसद चुनने के लिए 1910 केंद्रों में मतदान करेंगे कांगड़ा-चंबा के 15 लाख मतदाता भाजपा की सोच और भाषा संकुचित, देश और राज्‍यों में खींच रही लकीर: आनंद शर्मा जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 10 प्रत्याशी मैदान में, धर्मशाला उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशी धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा मनाली में युवती की हत्‍या करके बैग में किया पैक, युवक गिरफ्तार डराना छोड़, अपने वायदों का लेखाजोखा जनता के समक्ष रखे भाजपा और पीएम मोदी: आनंद शर्मा
 

आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Wednesday, April 10, 2024 20:17 PM IST
आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें बच्चे, घबराएं नहीं, पूरा दिन मोबाइल न देखें: सीएम

हमीरपुर,10 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बच्चे आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करें, घबराएं नहीं। पढ़ाई करते समय कभी घबराहट नहीं होनी चाहिए। बच्चे पूरा दिन मोबाइल न देखें, पढ़ाई का समय निश्चित कर रोजाना कम से कम दो घंटे जरूर पढ़ें। सफलता और असफलता एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक दरवाजा बंद होता है तो दूसरा खुलता है। 

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को ये बातें त्रिशा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जोलसप्पड़ में स्वच्छता अभियान पर आधारित पत्रिका के विमोचन कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई लग्न के साथ करें अवश्य सफलता मिलेगी। प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार ला रही है। डाटा आधार शिक्षा पर बल दिया जा रहा है। अब प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा हो गई है। डाटा साइंस, डाटा लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का जमाना आ गया है। सरकार ने आईटीआई में ये कोर्स शुरू भी कर दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 महीने पहले जब हमारी सरकार बनी तो शिक्षा पर प्रेजेंटेशन में पाया कि गुणात्मक शिक्षा में प्रदेश काफी पिछड़ गया है। शिक्षा का विस्तार तो हो रहा है, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय लगातार पीछे जा रहे थे। पांचवीं का बच्चा दूसरी की किताब नहीं पढ़ पा रहा। बच्चों में अंग्रेजी को लेकर भय है, इस विषय को वे बेहद कठिन मानते हैं। इसे देखते हुए हमारी सरकार वर्तमान सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम शुरू करने जा रही है। बजट का प्रावधान कर दिया है। सरकारी स्कूलों के शिक्षक आत्मविश्वास से और लबरेज हों, उसके लिए सरकार शिक्षकों का विदेश में एक्सपोजर टूर करा रही है। 

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि डे बोर्डिंग स्कूल हर विधानसभा क्षेत्र में बना रहे हैं। हर स्कूल में 1000 बच्चे पढ़ेंगे। इन स्कूलों में हर तरह की सुविधा होगी। पत्रिका विमोचन कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई। त्रिशा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन एनके शर्मा ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर, टोपी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज की ओर से नादौन ब्लॉक के 24 स्कूलों व आसपास के गांवों में 2 अक्टूबर 2023 से 17 नवंबर 2023 तक स्वच्छता अभियान चलाया गया था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर यह पत्रिका तैयार की गई है। कॉलेज के चेयरमैन एनके शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, मनोनीत पार्षद हर्ष कालिया, महिला कांग्रेस सचिव संगीता कटोच, कांगड़ा बैंक के मनोनीत निदेशक मोती जोशी इत्यादि मौजूद रहे।

 

10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री

पलटवार : 10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

जनसभा : जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा

नुक्‍कड़ सभा : धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा

पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर

आशीर्वाद यात्रा : पांचवीं बार 5 लाख वोटों से जीतेंगे अनुराग ठाकुर : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर

राणा का नामांकन : मुख्यमंत्री की तानाशाही से उनके ज़िले के तीन विधायक पार्टी छोड़ गये: जयराम ठाकुर

सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम

नामांकन रैली : सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री

प्रचार : बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री

हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू

सीएम बोले : हिमाचल के हितों की रक्षा करने में विफल रहे जयराम ठाकुर: सुक्‍खू

VIDEO POST

View All Videos
X