Monday, May 20, 2024
BREAKING
दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री सरकार गिराने का षड़यंत्र माफ नहीं करेगी हिमाचल की जनता: आनंद शर्मा 10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री सांसद चुनने के लिए 1910 केंद्रों में मतदान करेंगे कांगड़ा-चंबा के 15 लाख मतदाता भाजपा की सोच और भाषा संकुचित, देश और राज्‍यों में खींच रही लकीर: आनंद शर्मा जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 10 प्रत्याशी मैदान में, धर्मशाला उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशी धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा मनाली में युवती की हत्‍या करके बैग में किया पैक, युवक गिरफ्तार डराना छोड़, अपने वायदों का लेखाजोखा जनता के समक्ष रखे भाजपा और पीएम मोदी: आनंद शर्मा
 

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, May 02, 2024 21:54 PM IST
देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला, 02 मई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक हैं। आज के पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि जब चुनाव भी नहीं हुए हैं और दुनिया भर के देशों ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में आमंत्रित किया है। यह भरोसा नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों का परिणाम हैं। उनके द्वारा शुरू की गई नई परफ़ॉर्मेंस बेस्ड राजनीतिक के कारण ही आज उन पर देश दुनिया के लोग भरोसा करते हैं। उन्होंने रोहड़ू में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कहा कि रोहड़ू वाले भी इस राष्ट्र निर्माण के इस समर्पण में अपना पूरा सहयोग दें क्योंकि जिस नेता के नाम पर आप लोग कांग्रेस के साथ खड़े रहे, उस नेता के प्रति अब कांग्रेस में भाव नहीं हैं। यह साफ़-साफ़ दिखाई दे रहा है। अपनी सरकार में कांग्रेस को हिमाचल में स्थापित करने वाले नेता को भी दो गज़ ज़मीन नहीं मिली। उन्होंने रोहड़ूवासियों से निवेदन किया कि सुरेश कश्यप को इस बार रोहड़ू से ऐतिहासिक बढ़त दिलाने में सहयोग करें।

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस समय कांग्रेस में कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। जिसे कहो वही दूसरे का नाम आगे बढ़ाकर पीछे हट जा रहा है। जिसे चुनाव लड़ने के लिए बाध्य किया, वह राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर वायरल कर रहा है। इसका कारण यह है कि हर किसी को अपनी करारी हार साफ़ दिख रही है। इस सरकार में न विधायक सुखी है और न मंत्री और जनता खुश है लेकिन कांग्रेस के मुख्यमंत्री सुख की सरकार चलाने का दावा करते हैं। यह सरकार बहुमत से गिर चुकी है, व अब जनता की नज़र में भी गिर गई है। बजट पारित करने के लिए विपक्ष के विधायकों को निलंबित किया गया। हिमाचल में विकास के अलावा सारे काम हो रहे हैं।

 

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में दुःख की सरकार चल रही है। आपदा में कांग्रेस की चिट्ठी लाने वाले को ही राहत राशि मिली। जो कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में नहीं हैं उन्हें एक पैसा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि आपदा से रोहड़ू में नुक़सान हुआ। सरकार राहत नहीं दे पाई है। जहां भी जन-धन की क्षति हुई वहां मैं निजी तौर पर भी गया। बाग, घर, पशुशाला सबका नुक़सान हुआ लेकिन राहत नहीं मिल पाई। झूठ बोलकर देवभूमि के लोगों से साथ जो छल किया है, वह पाप है।

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये। उन्होंने कहा कि हमने बिना कोई गारंटी दिए  महिलाओं का किराया आधा किया, बिजली और पानी का बिल माफ़ लिया। हिमकेयर से पांच लाख का निःशुल्क इलाज दिया, सहारा योजना दी, दुःख इस बात का है यह गारंटी देने वाली सरकार ने यह सुविधाएं बंद कर दी है। कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। सड़कों का काम रुका पड़ा है। अस्पताल का काम रुका पड़ा है। स्कूल का काम रुका पड़ा है। हिमकेयर से इलाज रुक गया है। सहारा की पेंशन रुक गई है। आज तक सरकार प्रदेश को आगे ले जाने के लिए काम करती थी यह पहली सरकार है जो प्रदेश को पीछे ले जा रही है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने यह बातें रोहड़ू मंडल में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही। इस मौक़े पर उनके साथ शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप, चौपाल विधायक बलवीर वर्मा, भाजपा महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, महासू ज़िलाध्यक्ष अरुण फ़ाल्टा, रोहड़ू विधान सभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी शशिबाला, समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सरकार ने गोपालकों की धनराशि बढ़ाकर 1200 रुपये की, गठित होगी टास्‍क फोर्स: सीएम

ऐलान : सरकार ने गोपालकों की धनराशि बढ़ाकर 1200 रुपये की, गठित होगी टास्‍क फोर्स: सीएम

विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे

जनसभा : विनोद सुल्तानपुरी के नामांकन में शामिल हुए सीएम, भाजपा पर बरसे

बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री

वोट की अपील : बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री

छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस 

बयान : छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाह, भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की पेंशन: कांग्रेस 

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

सुविधा : सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए 3 लाख दे रही सरकार: सीएम

धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

बयान : धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

आरोप : आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

दौरा : राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

VIDEO POST

View All Videos
X