Sunday, May 19, 2024
BREAKING
दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया कोट, सपने देखना छोड़ें: मुख्यमंत्री सरकार गिराने का षड़यंत्र माफ नहीं करेगी हिमाचल की जनता: आनंद शर्मा 10 साल से रेलवे लाइन का राग अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिलाई: मुख्यमंत्री सांसद चुनने के लिए 1910 केंद्रों में मतदान करेंगे कांगड़ा-चंबा के 15 लाख मतदाता भाजपा की सोच और भाषा संकुचित, देश और राज्‍यों में खींच रही लकीर: आनंद शर्मा जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 10 प्रत्याशी मैदान में, धर्मशाला उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशी धनबल की बजाय जनबल के साथ खड़ी है जनता : सुनील शर्मा मनाली में युवती की हत्‍या करके बैग में किया पैक, युवक गिरफ्तार डराना छोड़, अपने वायदों का लेखाजोखा जनता के समक्ष रखे भाजपा और पीएम मोदी: आनंद शर्मा
 

तालिबान ने रमजान में गाने चलाने के आरोप में बंद कराया महिलाओं का रेडियो स्‍टेशन

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, April 03, 2023 17:33 PM IST
तालिबान ने रमजान में गाने चलाने के आरोप में बंद कराया महिलाओं का रेडियो स्‍टेशन

बदख्‍शान(अफगानिस्‍तान), 04 अप्रैल। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार ने महिलाओं के एक रेडियो स्टेशन को रमजान के महीने में गाने चलाने के आरोप में बंद करवा दिया है। रेडिया स्टेशन का नाम सदाई बानोवन यानि महिलाओं की आवाज था।

 

इस रेडिया स्टेशन को 10 साल पहले शुरू किया गया था। इसमें केवल 6 लोगों का स्टाफ था, जिसमें केवल महिलाएं थीं। बदख्शान प्रांत के कल्चर और सूचना मंत्री ने रेडियो स्टेशन पर बैन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि ये स्टेशन इस्लाम के कानूनों का उल्लंघन कर रहा था।

 

उन्‍होंने कहा कि अगर रेडियो स्टेशन अफगान सरकार की सभी शर्तों का पालन करने की गारंटी देता है तो इससे फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी जाएगी। वहीं, स्टेशन की हेड नाजिया सोरोश ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन ने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया है। हमने कोई गाना नहीं चलाया। ये सब साजिश के तहत किया गया है। सोरोश ने बताया कि रेडियो स्टेशन को बंद करवाने के लिए गुरुवार को 11 बजकर 40 मिनट पर खुद मंत्री आए थे।

 

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद कई पत्रकारों की नौकरी गई है। तालिबान ने कई मीडिया आउटलेट्स को बंद करवा दिया। इसके चलते कई पत्रकारों को देश तक छोड़ना पड़ा था। वहीं जिन पत्रकारों ने तालिबान की बात नहीं मानी उन्हें जेल में डालकर टॉर्चर किया गया। तालिबान ने महिलाओं के भी छठी कक्षा से आगे पढ़ने पर बैन लगा दिया है। हालांकि, म्यूजिक सुनने पर कोई आधिकारिक पाबंदी नहीं है, लेकिन महिलाओं को इस पर सजा दी जा रही है।

 

पीएम मोदी का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन, पढ़ें पूरा भाषण

उपलब्‍धि : पीएम मोदी का अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक में संबोधन, पढ़ें पूरा भाषण

इमरान खान की ढाल बने समर्थक, लाहौर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

टकराव : इमरान खान की ढाल बने समर्थक, लाहौर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाई

कनाड़ा में हिंदू हेरिटेज में दिखा हिमाचली नाटी का जलवा

समारोह : कनाड़ा में हिंदू हेरिटेज में दिखा हिमाचली नाटी का जलवा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की वापसी

कमबैक : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में ऋषि सुनक की वापसी

पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने नागरिक की मौत पर भारत के समक्ष विरोध जताया

घड़ियाली आंसू : पाकिस्तान ने कश्मीर में अपने नागरिक की मौत पर भारत के समक्ष विरोध जताया

अमेरिका में मैक्‍सिकन महिला का भारतीय-अमेरिकी महिलाओं से नस्ली दुर्व्यवहार, कहा भारत वापस जाओ

मारपीट की : अमेरिका में मैक्‍सिकन महिला का भारतीय-अमेरिकी महिलाओं से नस्ली दुर्व्यवहार, कहा भारत वापस जाओ

भारत ने यूक्रेन के संबंध में यूएनएससी में पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया

फैसला : भारत ने यूक्रेन के संबंध में यूएनएससी में पहली बार रूस के खिलाफ मतदान किया

दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे: जो बाइडन

ईद-उल-फितर पर बोले : दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे: जो बाइडन

VIDEO POST

View All Videos
X