Tuesday, May 07, 2024
BREAKING
बिलासपुर के विशाल ठाकुर ने उत्‍तराखंड न्‍यायिक सेवा परीक्षा में हासिल किया प्रथम स्‍थान हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम स्‍कूल जा रहे लेक्‍चरर की मौत, स्‍कॉर्पियो ने मारी बाइक को टक्‍कर शिक्षा ऐसी हो जो छात्रों को आत्मनिर्भर बनाए और चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण करे: राष्‍ट्रपति बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार: मुख्यमंत्री धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस मुख्यमंत्री बोल चुके बहुत झूठ, तथ्य रखें सामने: जयराम ठाकुर आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन: सीएम राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत
 

ओपीएस व 1500 पेंशन दी और एक लाख राजस्व मामले निपटा लिखा नया अध्यायः नेगी

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Thursday, March 28, 2024 18:08 PM IST
ओपीएस व 1500 पेंशन दी और एक लाख राजस्व मामले निपटा लिखा नया अध्यायः नेगी

शिमला,28 मार्च। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि आम आदमी की परेशानियों को समाप्त करने के लिए मात्र 14 माह के कार्यकाल में वर्तमान राज्य सरकार ने भरपूर प्रयास किए हैं। जनकल्याण का एक नया अध्याय हिमाचल प्रदेश के इतिहास में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिससे भाजपा नेता बौखलाकर षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का बहाल किया, जिससे उनका बुढ़ापा सुरक्षित हुआ है। सेवानिवृत्ति के बाद जिन कर्मचारियों को एनपीएस के तहत 2000 रुपए पेंशन प्राप्त हो रही थी, पुरानी पेंशन बहाल होने के बाद उन्हें 20-30 हजार से ज्यादा पेंशन मिल रही है।

 

राजस्व मंत्री ने कहा कि महिलाओं के साथ किए गए वादे को निभाते हुए वर्तमान राज्य सरकार ने 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह सम्मान निधि प्रदान करना शुरू कर दिया है लेकिन भाजपा नेता महिला विरोधी बनकर इस योजना को रुकवाने के लिए ज़ोर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की परेशानियों से भली-भाँति परिचित है, इसीलिए राज्य सरकार ने लोगों को राहत प्रदान करने के लिए राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया, जिसके तहत 90 हजार के अधिक इंतकाल व सात हजार से अधिक तकसीम के मामले निपटाए गए। पहले किसी भी सरकार ने लंबित राजस्व मामलों को निपटाने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किया, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार की नीयत और नीति साफ़ है और हमारा उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ लोगों की समस्याओं को दूर करना है।

 

जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक आम परिवार से संबंध रखते हैं, इसलिए वह जनता के दर्द और उनकी कठिनाईयों को जानते हैं। इसीलिए जिन वर्गों की आवाज़ पिछले 75 वर्षों में कभी नहीं सुनी गई, राज्य सरकार ने उनके कल्याण के लिए भी योजनाएँ बनाकर धरातल पर उतारी हैं। अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू की गई, जिससे आज वह समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर सिर उठाकर जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1.15 लाख विधवा एवं एकल नारी के बच्चों की शिक्षा का खर्च राज्य सरकार वहन कर रही है। इसके साथ ही उन्हें घर निर्मित करने के लिए 1.50 लाख रुपये की वित्तीय सहायता भी राज्य सरकार प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मात्र योजनाएँ नहीं हैं, बल्कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है कि राजनीतिक लाभ की परवाह किए बग़ैर वह समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ पूरी मज़बूती के साथ खड़ी है।

 

उन्होंने कहा कि इन्हीं योजनाओं के दम पर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा की छह सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मैदान में उतरेगी और बड़ी विजय हासिल करेगी। जन-बल ही वर्तमान राज्य सरकार की ताक़त है और इसी ताक़त से धन-बल हारेगा।

 

धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

बयान : धूमल चुनाव न हारते तो कभी सीएम न बनते जयरामः कांग्रेस

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

आरोप : आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : मुख्यमंत्री

राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

दौरा : राष्ट्रपति का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

सवाल : भाजपा बताए, सर्वाधिक मतों से जीते सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

प्रचार : अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

प्रचार : देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

बयान : मुद्दों पर हो चर्चा, निचले स्तर की राजनीति कर रही भाजपा: चौहान

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

चुनाव प्रचार : देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

VIDEO POST

View All Videos
X