Sunday, June 02, 2024
BREAKING
भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका मुख्यमंत्री सुक्खू बताए कि कहां मिले और कहां गये 55 लाख रुपए : जयराम ठाकुर बिकाऊ राजेंद्र राणा कमल खरीद उम्मीदवार, लालच में बेचा ईमान : मुख्यमंत्री अमित शाह के बहुमत मिलने के दावे झूठे, नहीं होंगे 200 पार: आनंद शर्मा मोदी ने 22 लोगों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया, सेब के दाम अडानी के कंट्रोल में: राहुल   भाजपा को सभी सीटें जिताकर कांग्रेस को सबक़ सिखाएंगे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर झूठ बोल रहे पीएम मोदी, बजट का पैसा मिला विशेष आर्थिक पैकज नहीं: अवस्थी आनंद शर्मा को बाहरी बताने पर कांग्रेस नेताओं ने घेरी भाजपा 8 साल के बच्चेे 18 के हुए, मोदी राज में नहीं दिख रहा भविष्य: आनंद शर्मा व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने सीएम के हेलीकॉप्टर का निरीक्षण किया
 

भगवान शिव पर अभद्र टिप्‍पणी करने वाले डॉक्‍टर के खिलाफ रोष प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

एफ.आई.आर. लाइव डेस्क Updated on Monday, June 05, 2023 16:19 PM IST
भगवान शिव पर अभद्र टिप्‍पणी करने वाले डॉक्‍टर के खिलाफ रोष प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

मैहतपुर(ऊना), 05 जून। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के मैहतपुर में चल रहे एक निजी अस्पताल के संचालक पर भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद से हिंदू समाज में भारी रोष है। सोमवार को हिंदू संगठनों ने मैहतपुर बैरियर से लेकर अस्पताल परिसर तक रोष रैली निकाली और डॉ. नदीम अख्तर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्‍होंने प्रदेश सरकार और प्रशासन को आरोपित चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले फेसबुक पर भगवान शिव से जुड़े एक कार्टून पर मैहतपुर में प्राइवेट आई अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर नदीम ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जैसे ही इसकी जानकारी आम अनता को चली तो उसके खिलाफ रोष फैलता चला गया। वहीं हिंदू संगठन भी लामबंद हो गए। हालांकि मैहतपुर थाना पुलिस में आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा-295ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, मगर डॉक्‍टर की गिरफ्तारी ना होने से रोष बढ़ता जा रहा है।

 

हिंदू संगठन मांग कर रहे हैं कि आरोपित चिकित्सक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसका लाइसेंस रद्द किया जाए। सोमवार को हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मैहतपुर के बैरियर पर एकत्रित हुए। उन्‍होंने आरोपित के अस्पताल के बाहर उसका पुतला फूंका। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने निजी अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की और अस्पताल के भवन पर भगवा झंडे लगा दिए। मामले की गंभीरता को देखता हुए प्रशासन ने पहले ही भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी थी। पुलिस की क्विक एक्शन रिस्पॉन्स टीम ने कड़ी मशक्क्त से भीड़ को काबू किया।

 

VIDEO POST

View All Videos
X